फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

मातृ वंदना योजना के लिए अब सिर्फ एक बार होगा पंजीकरण

Fri, 25 Oct 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
health
औरैया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अब पहली और दूसरी किस्त के लिए गर्भवती महिलाओं को एक बार ही पंजीकरण कराना होगा। इससे पहले दोनों किश्तों के लिए अलग-अलग पंजीकरण कराना पड़ता था। नई व्यवस्था में केवल पंजीकरण एक साथ कराने का लाभ है। किस्त की धनराशि समय पूरा होने पर ही मिलेगी। यह जानकारी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नोडल अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने दी।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि धन एवं जागरूकता के अभाव में अधिकतर गर्भवती महिलाएं बेहतर पोषण से वंचित रह जाती हैं। सरकार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत की। इस योजना के तहत सभी आय वर्ग की महिलाओं को शामिल किया गया है। पहली बार मां बनने पर अंतिम मासिक चक्र (एलएमपी) के 150 दिन के भीतर पंजीकरण कराने पर पहली किश्त जारी की जाती है। उसके बाद 180 दिन के भीतर दोबारा पंजीकरण कराने पर दूसरी किस्त मिलती थी, लेकिन अब किश्त की धनराशि तो उसी समय पर ही मिलेगी, लेकिन रजिस्ट्रेशन दोनों का एक साथ हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. असमा नाज ने बताया कि योजना के तहत पहली बार मां बनने पर भारत सरकार तीन किश्तों में 5000 रुपये देती है। पंजीकरण कराने के साथ ही गर्भवती को प्रथम किश्त के रूप में 1000 रुपये दिए जाते हैं। प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने पर गर्भावस्था के छह माह बाद दूसरी किश्त 2000 रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर तीसरी किश्त 2000 रुपये दिए जाते हैं। सभी भुगतान गर्भवती के बैंक खाते में ही डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि पहली किस्त के लिए फार्म 1 ए और दूसरी के लिए फॉर्म 1 बी भरा जाता है। जिले में योजना के अंतर्गत अब तक अक्टूबर तक के लक्ष्य 18285 के सापेक्ष 14,692 लाभार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed