फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

फार्मासिस्ट के भरोसे चल रही सहायल पीएचसी

Wed, 23 Oct 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
health
सहायल (औरैया)। कस्बे में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चार महीने से चिकित्सक न होने से फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा है। इसके चलते यहां आने वाले मरीजों को दिक्कत हो रही है। ज्यादातर मरीजों को मजबूरी में जिला अस्पताल या प्राइवेट डॉक्टरों के यहां जाकर इलाज कराना पड़ता है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों के इलाज के लिए एक डॉक्टर व एक फार्मासिस्ट की तैनाती की गई थी। चार महीने पहले डॉक्टर का तबादला हो गया। अभी तक दूसरे डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई। तभी से स्वास्थ्य केंद्र फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा है। स्वास्थ्य केंद्र पर तकरीबन 40 से 50 मरीज रोजाना इलाज कराने आते हैं। डॉक्टर ने होने से मरीजों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

इस सबंध में अस्पताल के फार्मासिस्ट प्रवेश द्विवेदी ने बताया कि डॉक्टर के न होने की वजह से इमरजेंसी में मरीजों को देखने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में कस्बे के सुभाष मिश्रा, राधाकृष्ण, शैलेंद्र कुमार व सुरेश तिवारी का कहना है कि अस्पताल में डॉक्टर के न होने से मरीज परेशान हो रहे हैं। कई बार स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस बाबत सीएमओ डॉ. एके राय का कहना है कि चार महीने से यह स्थिति है। फार्मासिस्ट मरीज देखने के लिए अधिकृत है। सीएमओ ने बताया कि जिले में डॉक्टरों की कमी है। शासन से बराबर पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed