{"_id":"5d8bb6728ebc3e93c3159a42","slug":"health-auraiya-news-knp515907836","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य इकाइयों में आज लगेंगे गर्भ निरोधक स्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य इकाइयों में आज लगेंगे गर्भ निरोधक स्टॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। गर्भ निरोधक उपायों के प्रति जागरूकता के लिए गुरुवार यानी 26 सितंबर को विश्व गर्भ निरोधक दिवस मनाया जाएगा। युवाओं में गर्भ निरोधक साधनों के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए र्कई वर्षों से यह दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम ‘जीवन है आपका, जिम्मेदारी है आपकी’ तय की गई है। इसके तहत
सभी स्वास्थ्य इकाइयों में स्टॉल लगाकर गर्भ निरोधक संसाधनों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
परिवार नियोजन की नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. शशिबाला सिंह ने बताया कि परिवार नियोजन के लिए चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों का नतीजा है कि इसमें महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। पिछले साल महिलाओं ने 1250 नसबंदी, 9998 आईयूसीडीए, 248 पीपीआईसीडी 1200 छाया टेबलेट व 1750 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन के जरिए परिवार नियोजन अपनाया है।
उन्होंने बताया कि इस साल अप्रैल से अगस्त तक सिर्फ दो पुरुषों ने ही नसबंदी कराई है। जिला परिवार नियोजन विशेषज्ञ संजय यादव का कहना है कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों को ज्यादा जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने बताया विश्व गर्भ निरोधक दिवस पर सभी स्वास्थ्य इकाइयों में स्टॉल लगाकर गर्भ निरोधक संसाधनों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, सीएमओ डॉ. एके राय ने बताया कि लगभग 20 करोड़ की जनसंख्या के साथ उत्तर प्रदेश भारत का सर्वाधिक जनसंख्या वाला राज्य है। इसका कुल 49.74 प्रतिशत हिस्सा प्रजनन आयु वर्ग (15 से 49 वर्ष) में आता है। जिसमें 20.4 फीसदी हिस्सा 15 से 24 वर्ष की आयु वर्ग का है। 21.2 प्रतिशत महिलाएं ऐसी हैं, जिनकी शादी 18 वर्ष से कम उम्र में हुई है।