{"_id":"61c60faf8e985966f7694589","slug":"health-auraiya-news-auraiya-news-knp6715139160","type":"story","status":"publish","title_hn":"फफूंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा के लिये भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फफूंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवा के लिये भटके मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद। सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं कितनी बेहतर हैं इसका ताजा उदाहरण फफूंद पीएचसी में देखने को मिला। यहां मरीज को ठीक ठाक संख्या में नजर आए लेकिन डॉक्टर और फार्मासिस्ट का सुबह 11 बजे तक कहीं अता-पता नहीं था। वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को भी लंबा इंतजार करना पड़ा। जिन मरीजों को सिर्फ दवा लेनी थी वह भी फार्मासिस्ट के इंतजार में बैठे रहे। सीएमओ जांच कराने की बात कही है।
कस्बे में ककोर रोड पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। जहां तैनात कर्मी समय से अस्पताल नहीं पहुंचते। शुक्रवार को भी अस्पताल तो खुला, लेकिन 11 बजे तक वार्ड ब्वाय सौरभ कश्यप और सफाई कर्मी सोनू के अलावा कोई नजर नहीं आया। केंद्र पर काफी संख्या में वैक्सीन लगवाने आए लोग भी भटकते दिखे।
मरीज राजेंद्र निवासी कटरा मनेपुर, दिव्यांग प्रदीप निवासी बनारपुर, श्याम मोहन निवासी केशरवानी, लाल सिंह कुशवाहा निवासी कटरा हेमनाथ, लल्लन निवासी कोठीपुर आदि दवा के लिए भटकते रहे। इन्होंने बताया कि वह लोग आठ से सुबह साढ़े नौ बजे के बीच यहां आ गए थे, लेकिन यहां पर न तो डॉक्टर हैं और न ही फार्मासिस्ट मौजूद हैं। पूछने पर कोई स्वास्थ्य कर्मी सही जानकारी भी नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
इधर, गल्ला मंडी निवासी उत्तम, रसूलपुर निवासी रश्मि, फक्कड़पुर निवासी सुरेश, कायस्थान निवासी गुड्डू अग्निहोत्री, सराय बिहारी दास निवासी शानू समेत करीब 50 लोग परिसर में वैक्सीन लगवाने के लिए इंतजार करते नजर आए। इन्हें वैक्सीन लगाने वाले भी नहीं दिखे। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट दीपक कुमार से जब फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुधांशु दीक्षित शुक्रवार को छुट्टी पर हैं और वह सीएमओ ऑफिस आए हुए हैं। वापस आने पर ही वैक्सीनेशन करेंगे।