फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   He resembled the stir of surprise visits

मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से मची हलचल

Wed, 13 Jul 2016 11:23 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 13 Jul 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
He resembled the stir of surprise visits
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
मिशन 2017 के तहत मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने औचक निरीक्षण करने की योजना बनाई है। इसी के तहत बुधवार को औरैया एवं कन्नौज जिले में पहुंचे। अफसरों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की तो पार्टी नेताओं से चुनावी फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री ने योजना बनाई है कि किसी न किसी जिले का औचक निरीक्षण करेंगे। इसी के तहत वह बुधवार को अचानक बिधूना (औरैया) पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अफसरों को विकास कार्य तेज करने का निर्देश दिया तो पार्टी नेताओं को चुनाव में जुटने को कहा। साथ ही यह भी संकेत दिया कि अगले दौरे में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। सीएम के अचानक आने से अफसरों में खलबली रही।
विज्ञापन


यहां से वह कन्नौज के लिए रवाना हुए। कन्नौज की सीमा पर डीएम अनुज कुमार झा एवं सीडीओ उदयराज ने स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला आगे बढ़ा। खास बात यह रही कि इस बार सीएम पूरी तौर पर चुनावी मूड़ में नजर आए। जिले की सीमा में उनकी फ्लीट को कार्यकर्ताओं ने जहां-जहां रोका, वह रूकते गए। लोगों के मांगपत्र लिए और कार्रवाई का भरोसा दिया। तिर्वा में दुकान पर रूक कर चाय पी और कार्यकर्ताओं से कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कन्नौज का प्रशासनिक अमला अलर्ट रहा। माना जा रहा था कि वह किसी गांव में विकास कार्य देख सकते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कन्नौज सर्किट हाउस में करीब 10 मिनट रहे। अफसरों को विकास कार्य तेज करने के  निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विकास कार्यों के दम पर दोबारा सरकार बनाने का दावा किया। यहां से पुलिस लाइन पहुंचे और हेलीकाप्टर से लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed