{"_id":"e761f220bfa4691262c7d5cadbcfcc50","slug":"he-administration-made-clear-pasture-land-kkrahi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने खाली कराई ककराही चरागाह की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने खाली कराई ककराही चरागाह की जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 18 Jun 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम सभा ककराही की औरैया- दिबियापुर सड़क मार्ग पर पड़ी चरागाह की जमीन को एसडीएम ने लाव लश्कर के साथ पहुंचकर अस्थाई कब्जे से मुक्त कराया।
विज्ञापन
शासन को शिकायत मिली थी कि अस्थाई कब्जे के पास ही ईंटें आदि डालकर कब्जे को स्थायी करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने अवैध कब्जाधारकों को निर्देशित किया कि वे पास में ही पड़ी ईटों को हटवा लें अन्यथा की दशा में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव, तहसीलदार रामनयन, कानूनगो केशव कुमार, लेखपाल शिव सिंह, थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह महिला एवं पुरुष पुलिस बल के साथ जनता महाविद्यालय सेहुद के सामने स्थित ग्राम पंचायत ककराही की चरागाह जमीन को खाली कराने पहुंचे।
विज्ञापन
एसडीएम जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चरागाह की कुल आठ एकड़ जमीन थी। इसमें पांच लोगों के वर्ष 1993 में कृषि पट्टे हुए थे, उस समय नियम था कि जमीन की श्रेणी परिवर्तित कर पट्टे कर दिए जाते थे। परंतु अब चरागाह जमीन का उपयोग सरकारी कामकाज में नहीं किया जा सकता।
चरागाह की जमीन को पूरी तरह से सुरक्षित रखे जाने के शासनादेश है। जिन लोगों के पट्टे हुए थे, उनके पट्टे निरस्तीकरण के लिए आयुक्त न्यायालय में मुकदमे विचाराधीन है। चरागाह की शेष जमीन पर कुछ लोग जबरन कब्जा करना चाहते थे। इसके लिए अस्थाई अतिक्रमण किया जा रहा था।
बताया कि कब्जे को जेसीबी से हटवा दिया गया है। पट्टे निरस्तीकरण होने के बाद चरागाह की जमीन पर बने पक्के मकान भी ढहा दिए जाएंगे।