फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Harshit's dream is to win gold medal in Olympics like Abhinav Vindra.

Auraiya News: हर्षित का सपना अभिनव विंद्रा की तरह ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना

Fri, 01 Dec 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 01 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Harshit's dream is to win gold medal in Olympics like Abhinav Vindra.
दिबियापुर। नगर निवासी 10 मीटर एअर राइफल शूटर हर्षित का सपना सपना अभिनव विंद्रा की तरह देश के लिए ओलंपिक में खेलकर गोल्ड मेडल जीतना है। 19 नवंबर को दिल्ली में हुई स्पर्धा में इंडिया की टीम ट्रायल्स के लिए हर्षित का सलेक्शन हो गया है। उनके पास लगभग तीन लाख रुपये की राइफल है।
विज्ञापन


बिधूना के मूल निवासी एरवाकटरा में शिक्षक केशव कुमार एवं एनटीपीसी स्थित लिटिल किंगडम स्कूल मे शिक्षिका रुचि दिबियापुर में रेलवे क्राॅसिंग के पास गली में रहते हैं। उनके पुत्र हर्षित देशवाल एनटीपीसी स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा 11 के छात्र हैं। हर्षित ने बताया कि उन्हें शुरू से ही शूटिंग और निशानेबाजी में रुचि थी। इसपर पिता ने वर्ष 2019 में एक एअर राइफल दिलाई थी। इससे निशाने लगाना शुरू कर दिया। जिले में कोई शूटिंग रेंज न होने के कारण इटावा के कुनैरा स्थित स्पोर्टस केयर एकेडमी में प्रशिक्षण लेना शुरू किया। वहीं पर इंटरनेशनल गोल्ड मेडलिस्ट शूटर कोच चंद्रमोहन तिवारी के निर्देशन में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने इटावा स्थित इटावा डिस्ट्रिक राइफल क्लब में पंजीकरण कराया है। बताया कि वर्ष 2021 में शूटिंग इंटर स्कूल चैंपियनशिप इटावा में खेला था और इसमें गोल्ड मेडल जीता था। इसके बाद इटावा में ही डिस्ट्रिक्ट लेवल पर प्रतिभाग किया। वर्ष 2021 के अंत में लखनऊ में हुई स्टेट लेवल स्पर्धा में भाग लिया था। इस स्पर्धा में प्री नेशनल के लिए चयनित हो गए थे। इस दौरान उन्हें 2022 में राजस्थान में हुई नार्थ जोन कंपटीशन में भी प्रतिभाग करने का अवसर मिला। बताया कि दिल्ली के डाॅ.करनी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में प्री नेशनल स्पर्धा हुई थी। इसमें नेशनल स्पर्धा के लिए उनका चयन हुआ। नेशनल राइफल एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित 66 वां नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए 19 नवंबर को दिल्ली में स्पर्धा का आयोजन हुआ था। इसमें इंडिया टीम ट्रायल्स के लिए सलेक्शन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed