{"_id":"5a8c520d4f1c1ba0268bb406","slug":"harsh-firing-wounded-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
घरवालों पर चला दी गोलियां
- फोटो : demo pic
अछल्दा (औरैया)। निकरोसी के दौरान हुई तमंचे से फायरिंग में युवक के सीने में गोली लगने से घायल हो गया। युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के नगला दरयाय गांव में मंगलवार रात लगभग 8ः50 बजे बलराम के लड़के हिमांशु की बारात जाने के लिए निकरोसी चल रही थी। तभी खुशी में किसी ने फायरिंग कर दी। गोली निकरोसी का कार्यक्रम देख रहे कस्बा अछल्दा के नहर बाजार निवासी ओम उर्फ़ मोनू गुप्ता के गोली सीने में लग गई।
विज्ञापन
उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंे भर्ती कराया गया । हालत गंभीर होने के कारण से सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया। एसओ बलराज शाही ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। फायरिंग करने वाला युवक भाग गया है । वहीं पुलिस ने एक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
