{"_id":"f34dcd5537d93823f04c00af4e2c7854","slug":"harijan-act-s-abuse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिजन एक्ट का हो रहा दुरुपयोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिजन एक्ट का हो रहा दुरुपयोग
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 10 Jun 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में दहेज एक्ट की तरह हरिजन एक्ट का भी दुुरुपयोग हो रहा है। बसपा शासन में इस एक्ट का दुरुपयोग हुआ था। इसके चलते सवर्ण, वैश्य एवं व्यापारियों ने सपा सरकार को बहुमत से बनवाया। वर्तमान सरकार में इस एक्ट का दुरुपयोग होता रहा तो सरकार से मोहभंग होना तय है।
विज्ञापन
यह बात दिबियापुर में आयोजित वैश्य एकता परिषद के सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुमंत गुप्ता ने कहीं। प्रदेश में वैश्यों के उत्पीड़न के विरोध में पांच जुलाई को दिबियापुर में वैश्यों का महासम्मेलन होगा।
विज्ञापन
डा. सुमंत ने कहा कि वैश्यों का उत्पीड़न, शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उत्पीड़न करने वाले को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
कहा कि हरिजन एक्ट के नाम पर सवर्णों का उत्पीड़न रोकने के लिए एक शिष्ट मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलेगा। पत्रकार गोपाल शंकर पर फर्जी हरिजन एक्ट लगाने पर पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। तय हुआ कि औरैया में वैश्यों का उत्पीड़न रोकने के लिए 21 सदस्यीय वैश्य हेल्प लाइन गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
वैश्यों का उत्पीड़न होने पर हेल्प लाइन के सदस्य तुरंत सक्रिय होकर उत्पीड़न करने वाले के खिलाफ बिगुल फूंकने का काम करेंगे।
तय हुआ कि पांच जुलाई को दिबियापुर के सरस्वती विद्या रिसोर्ट में महासम्मेलन होगा। सम्मेलन में 21 सामाजिक विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। समाज की पत्रिका का विमोचन होगा। साथ ही जिले की वैश्य कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होगा।
इस मौके पर राज्य महिला आयोग सदस्य गीता गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता, चेयरमैन प्रतिनिधि सुखलाल गुप्ता, परिषद के प्रदेश महासचिव डा. मनोज पोरवाल, आदित्य पोरवाल, राकेश गुप्ता चुन्नू, मानवेंद्र पोरवाल, डा. हरीबाबू गुप्ता, रामशंकर गुप्ता, साधना पोरवाल, डा. कपिल गुप्ता, डा. सुभाष गुप्ता समेत खासी संख्या में वैश्य मौजूद रहे।