फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Harassed over failure to provide a car; FIR registered against six in-laws.

Auraiya News: कार न मिलने पर किया प्रताड़ित, छह ससुरालियों पर प्राथमिकी

Fri, 02 Oct 2026 09:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
Harassed over failure to provide a car; FIR registered against six in-laws.
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमिलिया निवासी एक विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर पीटकर घर से निकालने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप ससुरालियों पर लगाया है। पुलिस ने पति समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव अमिलिया निवासी अंजली ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसकी शादी सदर कोतवाली के गांव भीकमपुर निवासी पुष्पेंद्र के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति और ससुराल के अन्य लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपी आयेदिन गाली-गलौज करते हुए पीटने लगे।
विज्ञापन

लगातार हो रहे शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से महिला परेशान हो गई। लोगों के माध्यम से समझौता कराने और समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति पुष्पेंद्र, ससुर रमेश सिंह, सास सरोज देवी, जेठ अंगेश, जेठानी रोशनी देवी और ननद अंजू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed