फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Happiness was sacrificed for dowry, son of retired police officer broke the relationship

Auraiya News: दहेज की भेंट चढ़ी खुशियां, रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने तोड़ा रिश्ता

Thu, 05 Mar 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Happiness was sacrificed for dowry, son of retired police officer broke the relationship
अजीतमल। दहेज की मांग के कारण एक बेटी के हाथ पीले होने से रह गए। पुलिस ने रिटायर्ड दरोगा और उसके बेटे समेत 13 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सिमार निवासी व्यक्ति ने बेटी का रिश्ता महेवा इटावा निवासी आकाश प्रताप सिंह के साथ तय किया था। 20 लाख रुपये लेनदेन की बात हुई जिसमें से अधिकांश रकम वर पक्ष को दी जा चुकी थी। शादी 19 फरवरी 2025 को होनी थी लेकिन 50 हजार रुपये की मामूली रकम के लिए लड़के पक्ष ने बारात लाने से इन्कार कर दिया। मामला सुलझाने के लिए पंचायत हुई और शादी की नई तारीख आठ मार्च 2026 तय की गई।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने दोबारा तैयारियां की और कार्ड बांटे लेकिन वर पक्ष की लालच की भूख और बढ़ गई। इस बार लड़के पक्ष ने अर्टिगा कार और पांच लाख नकद की मांग रख दी। विरोध करने पर दोटूक कह दिया गया कि उन्हें 30 लाख रुपये का दूसरा रिश्ता मिल गया है। लड़की पक्ष मिन्नतें करने पहुंचा तो लड़के के पिता रिटायर्ड दरोगा ने पद का रौब दिखाते हुए उन्हें जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर होने वाले दूल्हा आकाश और उसके पिता देवेंद्र सिंह समेत 13 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed