{"_id":"648a04b8c13a2ed97806a5c9","slug":"hanging-confirmed-in-postmortem-report-in-womans-death-case-auraiya-news-c-12-1-286293-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: महिला की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की हुई पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: महिला की मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की हुई पुष्टि
विज्ञापन
अजीतमल। जैनपुर गांव निवासी कल्पना की सोमवार रात मोबाइल चलाने को लेकर पति अशोक से कहासुनी हुई थी। जिसके बाद कल्पना का शव फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस से पहले ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। मायके पक्ष से पहुंची कल्पना की मां केशकुमारी ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये की नकदी व सोने की चेन न देने की वजह से पति अशोक, ससुर करन, सास राममूर्ति समेत पांच लोगों ने उसकी बेटी की हत्या कर दी। वहीं बुधवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का तथ्य सामने आया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। (संवाद)
-सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज
अजीतमल।
इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के देसरमऊ गांव निवासी उदय सिंह ने अपने भाई रामशंकर के घायल हो जाने के मामले में सड़क दुर्घटना का मुकदमा कोतवाली में दर्ज कराया है। उदय सिंह ने बताया कि 12 जून को वह अपने भाई रामशंकर के साथ मुरादगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में आया था। रात में गेस्ट हाउस के बाहर उसका भाई रामशंकर जब निकला तभी एक बाइक की टक्कर से घायल हो गया था। जिसे सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि सड़क दुर्घटना का रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)