फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Half the population of Kakhawatu village is suffering from fever

कखावतू में सैकड़ों वायरल की चपेट में, स्वास्थ्य टीम का डेरा

Sun, 17 Oct 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Half the population of Kakhawatu village is suffering from fever
औरैया। दिबियापुर रोड पर स्थित कखावतू गांव की आधी आबादी को बुखार से पीड़ित है। जिनमें 50 से ज्यादा की हालत गंभीर है। इनमें से 10 रोगी शहर के प्राइवेट अस्पतालों में इलाजा करा रहे हैं। डॉक्टरों ने इन दस रोगियों को डेंगू बताया है। वायरल फैलने की खबर पर डॉक्टरों की एक टीम गांव पहुंची और 55 रोगियों का इलाज किया।
विज्ञापन

कखावतू की आबादी 3500 के करीब है। इस गांव 650 घर है। गांव में बुखार से बच्चे लेकर वृद्ध तक बीमार हैं। इलाज के अभाव में कई दिनों से कराह रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से 10 बीमार लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने डेंगू होने की जानकारी दी और उनका उपचार शुरु किया है। डेंगू की जानकारी पर बीमार लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इधर ग्रामीणों ने डेंगू फैलने की जानकारी स्वास्थ विभाग के अधिकारियों को दी। ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार की दोपहर लगभग 11 बजे चिकित्सकों की एक टीम गांव पहुंची। टीम ने 55 मरीजों का स्वास्थ परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित कीं। साथ ही ग्रामीणों को बीमारी से बचाव के उपाय भी बताए। यही नहीं टीम ने डीडीटी, लार्वा स्प्रे का छिड़काव भी कराया।
विज्ञापन

बीमार आसमा के परिजनों ने बताया कि आसमा लगभग 15 दिन पहले बुखार आने पर बीमार हुई थी। निजी चिकित्सक को दिखाया। आराम न मिलने पर दोबारा दिखाने पहुंची तो चिकित्सक ने डेंगू बीमारी बताई। शनिवार की दोपहर आराम मिलने पर घर भेजा है। घर के तीन सदस्य और बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सराफत खान ने बताया कि घर के सभी पांचों सदस्य एक सप्ताह से बीमार हैं। जिनका उपचार चल रहा है। दवा से आराम नहीं मिल रहा है। डेंगू की बीमारी से परिवार के लोग दहशत में है। हालांकि किसी भी सदस्य को डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है।

----------------
जिन गांवों में बीमारी होने की जानकारी मिल रही है। वहां पर स्वास्थ्य टीम भेज कर दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। साथ ही रोगियों को दवा देने के साथ ही डेंगू, मलेरिया, कोरोना की जांच कराई जा रही है। गांव के लोगों को साफ सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है।- डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed