फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Hackers adopted new fund, call in the name of passing girls

हैकरों ने अपनाया नया फंडा, छात्राओं को पास कराने के नाम पर की कॉल

Thu, 16 Apr 2020 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Hackers adopted new fund, call in the name of passing girls
औरैया। इलाहाबाद बोर्ड के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को प्रथम और द्वितीय श्रेणी में पास कराने के नाम पर अवैध धन उगाही करने का मामला प्रकाश में आया है। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ कानपुर मंडल अध्यक्ष ने डीआईओएस को शिकायती पत्र देकर प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ कानपुर मंडल अध्यक्ष उत्तम शुक्ला ने बताया कि ब्लॉक अजीतमल क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर स्थित श्री शिव इंटर कालेज की इंटरमीडियेट की बोर्ड परीक्षा दे चुकीं छात्रा सोनी, रागिनी, शिवानी के पास अलग-अलग बुधवार को 8757189003 से मोबाइल पर कॉल आई और कॉलर ने कहा कि यदि वह इंटर की परीक्षा में प्रथम श्रेणी में पास होना चाहती हैं तो उन्हें प्रथम श्रेणी के लिए छह हजार, द्वितीय श्रेणी के लिए चार हजार रुपये उसके अकाउंट में जमा कराने होंगे। छात्राओं द्वारा नाम पर पूछने पर उसने अपना नाम मुकेश बाबू बताया और अपना अकाउंट नंबर 39183413680, आईएफसी कोड 0000006, स्टेट बैंक प्रयागराज बताया। छात्राओं ने इसकी सूचना विद्यालय के स्टाफ को दी। इस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष कानपुर उत्तम शुक्ला को जानकारी दी। मंडल अध्यक्ष ने डीआईओएस को प्रकरण की जांच कराकर दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में डीआईओएस ह्रदय नारायन तिवारी ने बताया कि ऐसे मामले में प्रकाश में आ रहे हैं। संबंधित मोबाइल और अकाउंट नंबर आदि की जांच कराई जाएगी, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed