फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Guru Gobind Singh fanfare celebrating the Festival of Lights

धूमधाम से मना गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व

Thu, 05 Jan 2017 11:34 PM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 05 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh fanfare celebrating the Festival of Lights
गुरुद्वारे में शबद कीर्तन के दौरान मौजूद महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
 गुरु गोबिंंद सिंह का 350 वां प्रकाश पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारे में लंगर का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले गुरुद्वारे में शबद कीर्तन का आयोजन किया गया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि एक सप्ताह से शहर में निकाली जा रही प्रभात फेरी का भी समापन हो गया है।  
विज्ञापन


   प्रकाश पर्व पर गुरु द्वारा में शबद कीर्तन के दौरान गुरु गोबिंंद सिंह के जीवन की भी जानकारी दी गई। इसके बाद लंगर का आयोजन किया गया। देरशाम तक चले लंगर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने      प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से नगर में प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा था। इसका आज समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुबचन सिंह, जगदीप सिंह, हरमिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, महिंदर सिंह, अमरजीत सिंह, बलवीर सिंह, भूपिंदर सिंह, गुरुमीत सिंह, मंगी, बावला, चांदी, रेशू, गुरुचरन सिंह, कुक्की सिंह, राज्यपाल, हैप्पी, रोमी आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन


रोशनी में नहाया गुरुद्वारा
शहर के मोहल्ला महावीरगंज स्थित गुरुद्वारे में श्री गुरु गोबिंंद सिंह का प्रकाशोत्सव पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर  गुरुद्वारा को रंग बिरंगी बिजली की झालरों से सजाया गया।  गुरुद्वारे  तक जाने वाले प्रमुख मार्गों पर भी भव्य सजावट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed