फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ?gunga dhulha dekh dulhan ka inkaar

मूक बधिर दूल्हा देख दुल्हन का शादी से इनकार

Tue, 11 Feb 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
?gunga dhulha dekh dulhan ka inkaar
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर में रविवार की रात आई एक बरात में फेरे के दौरान दूल्हे के मूकबधिर होने की जानकारी पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। दोनों पक्षों की ओर से किसी भी प्रकार की रिपोर्ट न लिखाने की बात पर पुलिस ने आपसी समझौते के बाद दूल्हे पक्ष के लोगों को वापस जाने दिया। इस दौरान गांव में मामले को लेकर पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन

जनेतपुर गांव में एक परिवार में रविवार को हमीरपुर जिले के मिश्रीपुर गांव से बरात आई थी । जयमाल आदि के बाद जब फेरे का समय आया तभी दुल्हन के मामा को दूल्हे के मूकबधिर होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने हकीकत का पता लगाया। जानकारी सही मिलने पर उन्होंने तुरंत अपनी भांजी (दुल्हन) व बहन को इसकी जानकारी दी। दूल्हे के गूंगा होने की जानकारी होते ही दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। बराती भी वापस चले गए। इस दौरान लोगों ने दुल्हन को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। तभी किसी ने फोन से पुलिस को नाबालिग लड़की की शादी उम्र से लगभग दो गुने लड़के के साथ दबाव देकर किए जाने की शिकायत कर दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच । मामला बढ़ता देख दूल्हा पक्ष ने बिना दुल्हन के ही वापस लौटने में भलाई समझी। मौके पर मौजूद पुलिस से दोनों पक्षों में कोई कार्रवाई न कराने की बात कहते हुए आपस में समझौता कर लिया। पुलिस ने इस पर दूल्हा पक्ष के लोगों को वापस जाने की सहमति दे दी। इस संबंध में एसआई योगेंद्र सिंह ने बताया कि दूल्हा सफाई कर्मचारी के पद पर हमीरपुर में तैनात है। लड़की के पिता प्राइवेट कार चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। साथ ही लड़की नाबालिग है। उधर शादी कार्यक्रम निरस्त होने पर लोग टेंट आदि सामान समेटते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed