फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Group of youth left for Baba Amarnath Darshan

Auraiya News: बाबा अमरनाथ दर्शन के लिए युवाओं का जत्था रवाना

Thu, 13 Jul 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Group of youth left for Baba Amarnath Darshan
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन


बेला/सहार।
बाबा अमरनाथ बर्फानी की यात्रा के लिए दिबियापुर से 35 युवाओं का जत्था सिद्धपीठ बाबा परमहंस आश्रम से आशीर्वाद लेकर फफूंद रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। जत्थे में शामिल युवाओं ने कश्मीर की वादी में भोले शंकर की शादी में आदि नारों से नगर को शिवमय कर दिया।
बाबा अमरनाथ बर्फानी के दर्शन को औद्योगिक नगरी दिबियापुर से 35 सदस्यीय जत्था फफूंद रेलवे स्टेशन से गोमती एक्सप्रेस से रवाना हुआ। अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना होने वाले श्रद्धालुओं में प्रमुख रूप से जितेन्द्र पोरवाल, साईं गोपाल बाथम, बड़ेलाल हलवाई, सागर पोरवाल, मोहित कुमार, विजय वर्मा, निखिल सैनी, चिराग सोनी आदि श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को मनीष गुप्ता, कुलदीप पोरवाल, रजत दुबे, शोभित विश्नोई, पुनीत तिवारी, मनीष यादव, बालकृष्ण पोरवाल, धर्मेंद्र पोरवाल, प्रदीप गुप्ता आदि ने स्वागत कर रवाना किया। मनीष गुप्ता ने कहा कि अमरनाथ यात्रा हिंदू मुस्लिम एकता के साथ साथ भारत की गंगा जमुना सभ्यता का प्रतीक भी है। कुलदीप पोरवाल ने कहा कि जीवन में एक बार अमरनाथ यात्रा अवश्य करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed