फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Greenery will be seen in Auraiya, 26.05 lakh saplings will be planted

Auraiya News: औरैया में दिखेगी हरियाली, 26.05 लाख रोपे जाएंगे पौधे

Fri, 17 Jan 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Greenery will be seen in Auraiya, 26.05 lakh saplings will be planted
औरैया। जनपद को हरा-भरा बनाने के लिए साल 2025-26 में विभिन्न प्रजातियों के 26.05 लाख पौधे लगाए जाएंगे। आवंटित लक्ष्य में विभागवार भी पौधे रोपने की जिम्मेदारी तय की गई है। यह पौधे मानसून सत्र में रोपे जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद में लगातार गांव से लेकर शहर में आबादी बढ़ रही है। ऐसे में लोग पेड़ों को काटकर कंक्रीट की इमारतें खड़ी करने में जुटे हैं। इससे पर्यावरण असंतुलित हो रहा है। इसे दुरुस्त रखने के लिए हर साल शासन स्तर से पौधरोपण का अभियान चलाया जाता है। मौजूदा साल में भी यह कवायद चलेगी। जिसे देखते हुए अभी से पौधरोपण अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस बार औरैया जनपद को 26.05 लाख पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। यह लक्ष्य पूरा करने के लिए शासन ने विभाग को समय सारिणी के अनुसार तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं। खास बात यह है कि जमीन, पौधे व रोपण करने वाले जिम्मेदार विभाग की जियो टैगिंग भी कराई जाएगी। जिसके आधार पर पौधे से पेड़ बनने की कवायद को पुख्ता किया जा सके। जिम्मेदारी का विधिवत पालन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
विभागवार आवंटित किया गया पौधरोपण का लक्ष्य
वन विभाग- 1.74 लाख
ग्राम विकास विभाग- 10.43 लाख
राजस्व विभाग- 88 हजार
पंचायती राज विभाग- 10.6 लाख
आवास विकास- 5 हजार
औद्योगिक विकास - 12 हजार
नगर विकास- 20 हजार
पशु पालन विभाग- 10 हजार
लोक निर्माण विभाग- 15 हजार
सिंचाई विभाग - 75 हजार
नमामि गंगे- 75 हजार
रेशम विभाग- 27 हजार
कृषि विभाग- 20.9 हजार
-----------------------
बोले जिम्मेदार----
‘शासन स्तर पौधरोपण के निर्देश जारी हुए हैं। निर्धारित मानकों के तहत पौधरोपण किया जाएगा। किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसे लेकर पहले से ही तैयारी रखी जाएगी।’-महेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed