फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Grandson is making name in cricket, grandfather is celebrating

Auraiya News: क्रिकेट में नाम रोशन कर रहा पौत्र, जश्न मना रहे बाबा

Wed, 06 Aug 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Grandson is making name in cricket, grandfather is celebrating
माता-िपता के साथ बीच में खड़े एकांश। स्रोत: परिजन - फोटो : कंचौसी स्टेशन पर खड़ी फरक्का एक्सप्रेस।

विज्ञापन
औरैया। वैसे तो एकांश सिंह का परिवार भारतीय मूल का है लेकिन इग्लैंड में जन्मे एकांश ने हमेशा अपने देश के खिलाफ ही क्रिकेट खेला। अभी जून-जुलाई के मध्य चल रही सीरीज में एक शतक जड़कर बेहतर प्रदर्शन किया। इस पर वह इंग्लैंड से भारत तक सुर्खियां बटोर रहे हैं। औरैया के बेला गांव में रहने वाले बाबा भी खूब जश्न मना रहे हैं।

इंग्लैंड अंडर-19 क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर एकांश सिंह के पुरखे बेला गांव के रहने वाले हैं। उनके बाबा सेवानिवृत डिप्टी कमाडेंट मुखराम सिंह यादव बेला में निशा चिल्ड्रेन अकादमी इंटर काॅलेज के संचालक हैं। दादी निशा यादव का स्वर्गवास हो चुका है। पिता महेंद्र प्रताप सिंह व मां नुपूर सिंह दोनों इंजीनियर हैं। वे दोनों करीब दो दशक पहले दोनों इंग्लैंड चले गए थे।
विज्ञापन

वहां एक साल बाद एकांश का जन्म हुआ। बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौकीन रहा। बाबा मुख राम सिंह यादव बताते हैं कि अभी हाल में इंग्लैंड में हुई सीरीज एकांश इंग्लैंड टीम में शामिल रहा। इंग्लैंड अंडर- 19 में उसका प्रदर्शन बहुत शानदार रहा है। इंडिया अंडर- 19 के खिलाफ हुए यूथ टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार शतक लगाया है। एकांश ऑल राउंडर के तौर पर खेलते हैं। वह सातवें नंबर पर बैटिंग करने आते हैं। बाबा बताते हैं कि उनके पौत्र ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से शुरूआत की थी। अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें इंग्लैंड अंडर-19 टीम में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-िपता के साथ बीच में खड़े एकांश। स्रोत: परिजन

माता-िपता के साथ बीच में खड़े एकांश। स्रोत: परिजन- फोटो : कंचौसी स्टेशन पर खड़ी फरक्का एक्सप्रेस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed