Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Grandmother's sister could not bear the shock of her grandson's death, died of a heart attack.

Auraiya News: पौत्र की मौत का सदमा नहीं सह सकीं दादी की बहन, दिल का दौरा पड़ने से मौत

Fri, 20 Mar 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 20 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Grandmother's sister could not bear the shock of her grandson's death, died of a heart attack.
फोटो-5-ऋषि राजपूत। फाइल फोटो
अजीतमल (औरैया)। रिश्ते में पौत्र ऋषि समेत पांच परिजनों की मौत के बाद घर पहुंचीं दादी की बहन को घर के बाहर अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शव देख परिजन बिलख पड़े।
विज्ञापन




अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रतापपुर के रहने चरन सिंह राजपूत खेती करते हैं। चरन सिंह के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। चरन सिंह के बड़े बेटे ऋषि (18) ने इस वर्ष 12वीं की परीक्षा दी थी। बुधवार की शाम वह अपने नाना कांता प्रसाद के घर इटावा जनपद के इकदिल थाना क्षेत्र के गांव नगलावर गया था।
विज्ञापन


परिजन के अनुसार वहां से वह नाना के परिवार के साथ राजस्थान के करौली स्थित केला देवी के दर्शन करने गया था। दर्शन करने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे, तभी जसवंतनगर-बाह मार्ग पर चित्राहट थाना क्षेत्र में पई के पास तेज रफ्तार उनकी बोलेरो बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे गाड़ी चला रहे ऋषि सहित नाना कांता प्रसाद, मामा देवेंद्र राजपूत, मामी सीमा और ममेरी बहन आराध्या की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




रिश्ते में पौत्र की मौत की सूचना मिलते ही ऋषि की दादी की बहन कोतवाली क्षेत्र के गांव गिरधारीपुर निवासी सुखदेवी शुक्रवार को उनके घर पहुंचीं। घर के बाहर अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वह जमीन पर गिर पड़ीं। वहां मौजूद लोग बुजुर्ग महिला को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने दिल का दौरा पड़ने की बात कही। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। उनके शव को लेकर गांव ले गए।


------



ऋषि का शव पहुंचते बिलख पड़े परिजन

शुक्रवार सुबह जब हादसे में मृत ऋषि का शव गांव पहुंचा तो परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बहन काजल और कंचन, छोटा भाई अभयराज शव देख बिलख पड़े। इसके अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी गांव पहुंचे और परिजन को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed