फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Grandfather dies in bike accident, grandson injured

Auraiya News: बाइक की टक्कर से नाना की मौत, नाती घायल

Sun, 26 Apr 2026 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 26 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Grandfather dies in bike accident, grandson injured
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर रविवार की दोपहर में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक बुजुर्ग व उसके नाती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार भी घायल हो गया। घायलों को जब तक परिजन अस्पताल लाते तब तक बुजुर्ग की मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव रौतियापुर निवासी मिथलेश कुमार (65) अपने नाती कन्हैया (12) के साथ रविवार को लक्ष्मी ढाबे के सामने सड़क पार कर रहे थे। हाईवे पर इटावा की ओर से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार चिचौली निवासी शिवम भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी मिथलेश के परिजन व कोतवाली पुलिस और एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने एंबुलेंस से घायलों को शहर के 50 शैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टर ने मिथलेश को मृत घोषित कर दिया। नाती कन्हैया व बाइक सवार शिवम को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बाइक की टक्कर से हादसा हुआ था। बुजुर्ग की मौत हो गई है। दो लोग घायल हैं। जिनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बेटी के घर रहते थे बुजुर्ग

औरैया। मूलरूप से जनपद इटावा के मानिकपुर निवासी मिथलेश कुमार अपनी बेटी के घर रौतियापुर में काफी समय से रह रहे थे। रविवार को वह अपने नाती कन्हैया को लेकर रोड की ओर आए और सड़क पार कर रहे थे, तभी हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed