फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gram panchayat election preparations

प्रधानी की तैयारी शुरू

Sat, 07 Nov 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 07 Nov 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gram panchayat election preparations
जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद अब ग्राम पंचायतों में चुनावी बयार तेजी से बहने लगी है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए चुनावी अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना को देखते हुए निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी को कदम आगे बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान और वीडीसी पदों के आरक्षण आवंटन तय हो जाने के बाद से जिले में उक्त पदों के चुनावों की सरगर्मी डीडीसी और बीडीसी चुनाव में गुम हो गईं थी। अब जबकि जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव समाप्त हो गए हैं और जिला निर्वाचन आयोग और राज्य निर्वाचन आयोग के संकेतों पर गौर करें तो जिले में ग्राम पंचायत चुनाव की अधिसूचना आज यानि शनिवार को जारी हो रही है।
विज्ञापन


ऐसी संभावना को भांपते हुए जिला निर्वाचन प्रशासन भी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रऊधान और ग्राम पंचायत सदस्य की तैयारी को लेकर एक बार फिर उठ खड़ा हुआ है। डीडीसी-बीडीसी चुनावों की तरह ग्राम पंचायतों के चुनाव भी चार चरणों में संपन्न किए जाने की संभावनाओं को देखते हुए जिला निर्वाचन प्रशासन ने अपनी ओर से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला निर्वाचन कार्यालय की मानें तो डीडीसी चुनाव की भांति प्रथम द्वितीय, तृतीय व चौथे चरण में वही ब्लाक शामिल रहेंगे। प्रथम चरण में सहार व भाग्यनगर, द्वितीय चरण में बिधूना व एरवाकटरा, तृतीय चरण में अछल्दा तथा चौथे चरण में औरैया व अजीतमल ब्लाकों में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव संपन्न कराने को जिला निर्वाचन प्रशासन ने कदम आगे बढ़ा दिए हैं।

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से डीडीसी-बीडीसी चुनावों में नामित किए गए जोनल व सेक्टरों मजिस्ट्रेटों को ही ग्राम पंचायतों के चुनाव में जिम्मेदारी सौंपा जाना तय किया जा रहा है। एडीइओ पंचायत रावेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव निकट देखते हुए तैयारियां शुरू करा दी गईं हैं। राज्य निर्वाचन आज ग्राम पंचायतों में चुनावी अधिसूचना जारी कर सकता है।

-----------------------------------
ब्लाकवार ग्राम प्रधान व वीडीसी पदों पर नजर
--------------------------------------------
ब्लाक        प्रधान           वीडीसी
--------------------------------------------
सहार                     65                833
भाग्यनगर                73                917
एरवाकटरा                 46                582
बिधूना                    69                855
अछल्दा                 61                771
औरैया                    95                  1115

अजीतमल                68                836
--------------------------------------------
477             5909
-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed