फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   govind nagar jrta

प्रतिभाएं निखारने के लिए प्रतियोगिता में हिस्सा लेना जरूरी: लालजी

Thu, 02 Jan 2020 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
govind nagar jrta
औरैया। शहर के मोहल्ला बनारसीदास में शीत कालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ बुधवार को पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने किया। पहले दिन तीन मैच खेले गए। टूर्नामेंट संयोजकों ने बताया कि फाइनल मैच विजेता टीम को 11 हजार रुपये से पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजकों ने मुख्य अतिथि का माला पहनाकर स्वागत किया। पहले दिन गोविंद नगर, चैंपियन टीम व फोर क्रिकेट क्लब की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि लालजी शुक्ला ने कहा कि प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतियोगिताओं में हिस्सेदारी जरूरी है। यदि हार का सामना करना पड़ता है तो उससे भी सीखने को मिलता है। जीतने वाली टीम को हारने वाली टीम से भी सीखने की जरूरत होती है। कहा कि हर मैच कुछ न कुछ सिखाती है। खिलाड़ी प्रतियोगिता में खेल की भावना से खेले। खेल शरीर को चुस्त-दुरस्त रखने के साथ ही मानसिक तौर पर भी मजबूती प्रदान करता है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष भरत पोरवाल ने बताया कि पहले दिन तीन मैच हुए। जिसमें पहला मैच गोविंद नगर और खानपुर टीम के बीच हुआ। जिसमें गोविंद नगर टीम ने विजयी रही। गोविंद नगर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 120 रन बनाए। जबकि बाद में मैदान में उतरी खानपुर की टीम 15 ओवर में 58 रनों पर आल आउट हो गई। इसके बाद चैंपियन टीम ने बिहारी टीम को हराकर जीत हासिल की। तीसरे मैच में फोर क्रिकेट क्लब ने पांडेय क्रिकेट क्लब की टीम को हराकर मैच जीता। इस मौके पर मुख्य अतिथि का स्वागत भरत पोरवाल, क्षितिज अवस्थी, वैभव अवस्थी, रौनक अवस्थी, प्रांशु यादव, विमल यादव, आयुष अवस्थी, गौरव अवस्थी, अंशू दुबे, आकाश दुबे आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed