फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Government constituted of three bodies, took oath of office and secrecy

Auraiya News: तीन निकायों की गठित हुई सरकार, पद और गोपनीयता की ली शपथ

Sat, 27 May 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 27 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Government constituted of three bodies, took oath of office and secrecy
औरैया। जिले की तीन नगर निकायों में शुक्रवार को अध्यक्ष व सभासदों की शपथ दिलाई गई। पद एवं गोपनीयता की शपथ के साथ ही शहर सरकार की बागडोर अध्यक्षों के हाथ सौंप दी गई है। अब लोगों को इनसे विकास की उम्मीद है। 13 मई को मतगणना के बाद निर्वाचित हुए अध्यक्ष व सभासद शपथ ग्रहण का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

अटसू नगर पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह सब्जी मंडी परिसर में आयोजित हुआ। एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार ने नव निर्वाचित अध्यक्ष इंदू गुप्ता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही 11 वार्डों से निर्वाचित होकर आए सभासदों ने भी शपथ ली। इस दौरान औरैया नगर पालिका के नवनिर्वाचित चेयरमैन अनूप गुप्ता, इटावा के लखना नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष गणेश शंकर पोरवाल, फफूंद नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन इजहार अहमद खां, पूर्व चेयरमैन बिधूना लल्लू बाथम, पूर्व चेयरमैन बाबरपुर अजीतमल रामदर्शन कठेरिया, पूर्व चेयरमैन अटसू रूपा कुमारी, सीओ सदर प्रदीप कुमार, सीओ अजीतमल भरत पासवान आदि रहे।
विज्ञापन

बिधूना से निर्वाचित अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में एसडीएम लवगीत कौर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही नवनिर्वाचित 15 वार्डों के सभासदों ने भी शपथ ली। अछल्दा में नेविलगंज स्थित अंबे राईस मिल में नगर पंचायत अछल्दा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ रिंटू दुबे को उपजिलाधिकारी न्यायिक रामऔतार ने शपथ दिलाई। इनके साथ ही वार्ड के 10 सभासदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान विधायक प्रदीप वर्मा, विधायक रेखा वर्मा, जिलाध्यक्ष सर्वेश गौतम, विनय शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सत्ता पक्ष को जनता ने सिखाया सबक
अछल्दा। नगर पंचायत अध्यक्ष शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे दिबियापुर से सपा विधायक प्रदीप यादव ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि तमाम साजिशों के बाद भी सत्य की जीत हुई। सत्ता पक्ष के लोगों द्वारा सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया गया। चुनाव के समय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के घरों एवं प्रतिष्ठानों पर छापे मारे गए। डरा धमकाकर दबाव बनाकर जीत हासिल करने की कोशिश की गई। मगर जनता ने जवाब देकर सीख दी है। वहीं ,चेयरमैन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि शहर के विकास में पक्षपात नहीं होगा। जो काम वर्षो से अधूरे पड़े थे उन्हें पहले ही प्रस्ताव में पास कराकर पूरा कराया जाएगा।
-----
सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता
बिधूना। सत्य कभी पराजित नहीं हो सकता है। हमेशा सत्य की जीत हुई है। यह बातें शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद आदर्श कुमार मिश्रा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही। कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब तेजी से विकास होगा और बिधूना स्मार्ट नगर के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य कदम से कदम मिलाकर चलेंगे और विकास में अपना योगदान करेंगे। इस दौरान आरती गुप्ता, भानु प्रताप सेंगर, विनीता दोहरे, मोरध्वज दिवाकर, अशोक सिंह चौहान, सुषमा भदौरिया, फुरकान खान रानू, जितेंद्र यादव, सत्येंद्र कुमार यादव, नूरी बानो, अभिषेक सिंह ,कल्पना सविता, जयंत शाक्य, पूजा विनय शाक्य, मनीष पोरवाल आदि सभासद मौजूद रहे।

----
भेदभाव भुलाकर कराएंगे विकास कार्य
अटसू/अजीतमल। अध्यक्ष पद की शपथ लेने के बाद चेयरमैन इंदू गुप्ता ने कहा कि आज से वह कार्यकाल संभाल रही है। किसी भी जनता के साथ भेदभाव नहीं बरता जाएगा। जो भी विकास कार्य होंगे जनता के हित को देखते हुए होंगे। अधूरी पड़ी योजनाओं को तेजी से पूरा कराया जाएगा। इस दौरान उनके साथ शपथ लेने वाले सभसदों में शिवांगी, रीमा देवी, अनीता देवी, संदीप कुमार, जितेंद्र बाबू, सौरभ सिंह, आशीष कुसमार, शिवम, अनीता देवी, हरिकृष्ण, शिवपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed