फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Got water on the fifth day, people got relief

Auraiya News: पांचवें दिन मिला पानी, लोगों को मिली राहत

Mon, 27 Mar 2023 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Got water on the fifth day, people got relief
फोटो 26एयूआरपी-31- शनिवार रात को पाइप लाइन दुरुस्त करते नगर पंचायत कर्मी। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। चार दिनों की मशक्कत के बाद नगर पंचायत दिबियापर के पेयजल पाइप लाइन में लीकेज को दुरुस्त कर लिया गया। रविवार सुबह से दिबियापुर के सभी 15 वार्डों में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू हो सकी।
बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय के समीप सबमर्सिबल पंप से पानी की टंकी तक जाने वाली मुख्य पाइप लाइन में लीकेज हो गए थे। जिसके चलते पानी की टंकी में पानी नहीं भरा जा पा रहा था। इसके चलते नगर में पेयजल के लिए त्राहि त्राहि मची थी।
विज्ञापन

नगर वासियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पाइप लाइन में पानी के रिसाव के बीच नगर पंचायत ने शनिवार सुबह टंकी में पानी भरा और नगर में पेयजल आपूर्ति कराई। इसके चलते कुछ देर ही नगर वासियों को पेयजल मिल सका था। शनिवार देर रात तक नगर पंचायत कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर सभी लीकेज दुरुस्त कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह दिबियापुर के सभी 15 वार्डों में पूर्ववत नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू हो सकी। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी विजय सक्सेना ने बताया कि नगर के सभी 15 वार्डों में पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed