फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Got a lot of numbers, kissed Amber

खूब मिले नंबर, चूम लिया अंबर

Sun, 19 Jun 2022 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
Got a lot of numbers, kissed Amber
गोपाल इंटर कालेज औरैया में खुशी जताते छात्र व शिक्षक। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर मीडिएट का परीक्षा परिणाम आने के बाद परीक्षार्थियों के उम्मीद के मुताबिक नंबर मिले। किसी ने अंग्रेजी, गणित तो किसी ने हिंदी और विज्ञान में सबसे अधिक पाए। अपेक्षा के अनुसार अंक मिले, इससे उनमें काफी खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन

वहीं कुछ मेधावियों को बोर्ड से मिले अंक पर संतुष्टि जतानी पड़ी। दोपहर बाद परिणाम आने के बाद अधिकांश बच्चे खुशी से झूमते नजर आए। वहीं वह बच्चे मायूस नजर आए जो अपने बलबूते टॉपर बनना चाहते थे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद बंद चल रहे स्कूलों में जश्न का माहौल रहा। स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं ने दोस्तों के साथ मिलकर खुशी जताई। किसी ने गणित तो किसी ने अंग्रेजी के शिक्षक को अपनी सफलता का श्रेय दिया। हाईस्कूल के टॉपर स्वेता सिंह, प्रशांत कुमार, मृदुल ने अपनी सफलता के पीछे कड़ी मेहनत से पढ़ाई और स्कूल के शिक्षकों का भरपूर सहयोग मिलना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि किसी भी मोड़ पर वह पीछे नहीं हटे और शिक्षकों ने उनका परिवार की तरह साथ दिया। इसी तरह इंटर के टॉपर रहे लवकेश शुक्ला, रतन मोहन, दीपा कुमारी, आकांक्षा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्कूल पहुंचने पर वह एक दूसरे को मुंह मीठा कराया और अच्छे अंक पाने पर खूब इतराए। परीक्षा में सफल हुए परीक्षार्थियों ने बताया कि जिस तरह वह हाईस्कूल व इंटर में सफल हुए हैं, इसी तरह आगे की तैयारी कर अन्य परीक्षाओं में मुकाम हासिल करेंगे।

 उत्तीर्ण होने पर एक दूसरे को मिठाई खिलातीं छात्राएं। संवाद

उत्तीर्ण होने पर एक दूसरे को मिठाई खिलातीं छात्राएं। संवाद- फोटो : AURAIYA

आदर्श इंटर कालेज सहायल में खुशी जतातीं छात्राएं। संवाद

आदर्श इंटर कालेज सहायल में खुशी जतातीं छात्राएं। संवाद- फोटो : AURAIYA

 परीक्षा में सफल तो सेल्फी लेकर खुशी जताई। संवाद

परीक्षा में सफल तो सेल्फी लेकर खुशी जताई। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed