फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   goshala,up news,auraiya news,auraiya

Auraiya News: गोशाला में गंदगी और बदइंतजामी पर भड़के एडीएम

Thu, 22 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
goshala,up news,auraiya news,auraiya
बिधूना। ठंड शुरू होते ही गोशालाओं में अव्यवस्था हावी होने लगी है। बुधवार के बिधूना के किशोरगंज निरीक्षण करने पहुंचे एडीएम महेंद्र पाल सिंह को गंदगी मिली। इसके साथ ही मवेशियों को ठंड से बचाने के पर्याप्त इंतजाम नहीं दिखे। इस पर नाराजगी जताते हुए तीन दिन में सुधार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा किशोरगंज में संचालित गोशाला का एडीएम महेंद्र पाल सिंह ने निरीक्षण किया। परिसर में कई जगह जलभराव व गंदगी मिली। निरीक्षण रजिस्टर जांचने पर फटा मिला। इसके साथ ही मवेशी ठंड से ठिठुरते नजर आए। गोशाला की अव्यवस्था देख एडीएम ने नाराजगी जताई। एडीएम ने अधिशासी अधिकारी निषाद मधुरमय से तीन दिन के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके साथ ही मवेशियों के चारे, पानी आदि की व्यवस्था देखी। सेवादारों से भी जानकारी ली। इस दौरान सेवादारों ने अस्थायी गोशाला में शौचालय न होने की समस्या रखी। इस दौरान तहसीलदार जीतेश वर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed