फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Goods train stood still for 40 minutes after pressure pipe opened

Auraiya News: प्रेशर पाइप खुलने से 40 मिनट तक खड़ी रही मालगाड़ी

Tue, 26 Sep 2023 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Goods train stood still for 40 minutes after pressure pipe opened
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कंचौसी। रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्राॅसिग पर मालगाड़ी का प्रेशर पाइप खुलने से 40 मिनट तक मालगाड़ी खड़ी रही। मालगाड़ी रुकने से क्राॅसिंग से निकलने वाले वाहन जाम में फंसे रहे।

इटावा से कानपुर आ रही मालगाड़ी मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे कंचौसी स्टेशन की पूर्वी क्रासिंग से निकल रही थी। इस बीच मालगाड़ी का प्रेशर पाइप खुल गया। जिससे उसे क्राॅसिंग से पहले रोकना पड़ा। इस दौरान पीछे से आ रही दो मालगाड़ी आउटर सिंग्नल पर ५० मिनट तक खड़ी रहीं। गेटमैन प्रमोद ने न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक नवाना वांचे को सूचना दी।
विज्ञापन

क्राॅसिंग बंद होने से दोनों तरफ जमा लग गया। जिसमें ट्रक, डंपर व स्कूली वाहन जाम में करीब ४० मिनट तक फंसे रहे। गार्ड व लोको पायलट ने स्टेशन कर्मियों की मदद से प्रेशर पाइप को दुरुस्त किया। शाम 4:10 बजे मालगाड़ी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हो सकी। क्राॅसिंग बंद होने की वजह से नहर पुल तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि मालगाड़ी का प्रेशर पाइप खुलने से मालगाड़ी खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed