फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Goods found in the anti-encroachment campaign will be confiscated: DM

अतिक्रमण हटाओ अभियान में मिला सामान होगा जब्त: डीएम

Mon, 23 May 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Goods found in the anti-encroachment campaign will be confiscated: DM
बैठक के दौरान मौजूद व्यापारी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिले के मुख्य मार्गों पर कब्जे को लेकर प्रशासन सख्त है। सोमवार को जिलाधिकारी ने व्यापारियों के संग बैठक में कहा कि अभियान से पहले दुकानदार अतिक्रमण हटा लें। वर्ना कार्रवाई के दौरान जो भी सामान मिलेगा उसे जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के साथ डीएम पीसी श्रीवास्तव ने जिला मुख्यालय में बैठक की। इस दौरान व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई ने व्यापारियों की समस्याएं रखीं। डीएम ने कहा कि सड़क किनारे बने नालों के ऊपर या नालों से बाहर कोई सामान नहीं होना चाहिए। अभियान के दौरान जो सामग्री मिलेगी उसे जब्त किया जाएगा। इसके साथ ही व्यापारियों से अभियान में सहयोग की बात कही।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि लेडीज मार्केट, गुमटी मोहाल, सदर बाजार, होमगंज, दिबियापुर रोड, इटावा रोड, कानपुर रोड किनारे के सभी व्यापारियों व दुकानदार को सोमवार शाम बता दिया गया है कि अपना सामान नाले से अपनी तरफ ही रखें न की उसके ऊपर या बाहर। बैठक में महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल, नगर अध्यक्ष अमर विश्रोई, रीतेश गुप्ता, दीपक अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल, अजय, मोहित, वीरेंद्र पाठक, नितिन अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोबारा चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, हड़कंप
दिबियापुर। 20 मई को दिबियापुर बेला रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ था। तब सड़क किनारे नाली के बाहर रखी सामग्री को जब्त किया गया था। दो दिन बाद सोमवार शाम लगभग पांच बजे से नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। नगर पंचायत कार्यालय से ककराही पुलिया तक एवं इसके बाद दिबियापुर थाने तक सड़क किनारे अतिक्रमण को हटा दिया गया। कई लोगों के सामान एवं बोर्ड सड़क किनारे रखे मिले। कई प्रतिष्ठानों के बाहर रखी सामग्री जब्त कर ली गई। इस दौरान अतिक्रमण मिलने व वाहन खड़े मिलने पर पुलिस ने चालान भी काटे। इसको लेकर व्यापारियों की नोकझोंक भी हुई।

अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का हो रहा शोषण
औरैया। प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनूप शुक्ला व्यापारिक संदेश यात्रा लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश का भ्रमण कर रहे हैं। सोमवार को शहर के जालौन रोड पर यात्रा को लेकर पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में जो अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है, उसमें व्यापारियों का शोषण हो रहा है। जिला प्रशासन पहले व्यापारियों को सूचित कर दें जिससे कि वह समय से अपना सामान हटा लें। यदि ऐसा नहीं होता है तो वह लोग आंदोलन करेंगे। स्वागत के दौरान नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, प्रदेश सचिव अखिलेश सक्सेना, संजीव गुप्ता, मयंक भदोरिया, प्रशांत गुप्ता, बृजेंद्र गुप्ता गुड्डू, , कुलदीप पोरवाल, राजकुमार पोरवाल, विजयकांत, विनय गुप्ता व मनोनीत किए प्रदेश सचिव सचिन गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद

फोटो-23एयूआरपी-37- अतिक्रमण के दौरान सड़क किनारे लगे बोर्ड हटाती जेसीबी। संवाद

फोटो-23एयूआरपी-37- अतिक्रमण के दौरान सड़क किनारे लगे बोर्ड हटाती जेसीबी। संवाद- फोटो : AURAIYA

 बाजार में व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने का आग्रह करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद

बाजार में व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने का आग्रह करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed