फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   goods carrier being drelaied

फफूंद के पास पेट्रोल लदी मालगाड़ी डिरेल होने से बाल-बाल बची

Sat, 09 May 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
goods carrier being drelaied
फोटो 09एयूआरपी-09 दुर्घटना राहत ट्रेन के पहुंचने पर ब्रेकवान को पटरी पर लाते कर्मी - फोटो : AURAIYA
शनिवार को तड़के दिल्ली की ओर जा रही पेट्रोल-डीजल ले जा रही एक मालगाड़ी के इंजन से गोवंश टकराने से ट्रेन डिरेल होने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

गोवंश के अवशेष फंस जाने से इंजन के पीछे लगा ब्रेकयान डिरेल हो गया। इसके चलते लगभग पौने पांच घंटे तक दिल्ली-हावड़ा अप रेलमार्ग एवं दो घंटे तक डाउन मार्ग ठप रहा।
शनिवार को तड़के लगभग 3 बजकर 34 मिनट पर फफूंद-कंचौसी रेलवे स्टेशन के बीच ग्राम बिझाई के सामने दिल्ली की ओर जा रही पेट्रोल-डीजल ले जा रही मालगाड़ी के इंजन से गोवंश टकरा गया।
विज्ञापन

ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोकने का प्रयास किया। गोवंश के अवशेष फंसने से इंजन के पीछे लगा ब्रेकयान डिरेल हो गया।
घटना की सूचना पर फफूंद रेलवे स्टेशन से स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह, आरपीएफ प्रभारी दिनेश कुमार के साथ इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमसी कानपुर और इटावा से रेल यातायात से जुड़े अधिकारी और दुर्घटना राहत ट्रेन भी पहुंची। रेल कर्मियों ने डिरेल हुए ब्रेकयान को दुरुस्त किया।
लगभग पौने 8 बजे दुर्घटनाग्रस्त ब्रेकयान को इंजन की मदद से फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। जबकि लगभग 8 बजे मालगाड़ी के शेष वैगन को दूसरे इंजन की मदद से धक्का मारकर फफूंद रेलवे स्टेशन पहुंचा दिया गया।
स्टेशन अधीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि अप मार्ग की मालगाड़ी दिल्ली की ओर जा रही थी। मालगाड़ी डिरेल होने के कारण लगभग 5.30 बजे तक डाउन मार्ग भी अवरुद्ध रहा।

जबकि 8 बजकर 10 मिनट पर अप मार्ग पर यातायात शुरू हो सका। बाद में कई घंटों तक रेलवे के विभिन्न विभागों के अधिकारी घटना की गहनता से जांच करते रहे। रेल अधिकारियों ने बताया कि इस समय केवल जरूरी सामान ले जाने वाली मालगाड़ियां एवं श्रमिक स्पेशल ट्रेनें ही चल रहीं हैं। रेल यातायात बंद रहने से कोई खास ट्रेन प्रभावित नहीं हुई।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed