फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Goods arrived for repairing the bridge, work will start soon

Auraiya News: पुल की मरम्मत के लिए पहुंचा सामान, जल्द शुरू होगा काम

Fri, 07 Jul 2023 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Goods arrived for repairing the bridge, work will start soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया।
आठ माह से मरम्मत के इंतजार कर रहा यमुना का शेरघाट पुल पर जल्द ही काम शुरू होगा। कार्यदायी संस्था ने सामान जुटाने के साथ ही खामियां दूर करने के लिए निरीक्षण शुरू किया है। पुल की अनदेखी करने और काम शुरू होने में देरी को लेकर पांच जुलाई के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर छपने के तीसरे दिन कार्यदायी संस्था ने पुल पर सामान पहुंचाना शुरू कर दिया है। इससे अब जल्द पुल पर काम शुरू हो सकेगा।
यमुना नदी स्थित शेरगढ़ घाट के पुल में खामियों के चलते नवंबर 2022 में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अभिषेक यादव की रिपोर्ट पर तत्कालीन जिलाधिकारी पीसी श्रीवास्तव ने भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। इसके बाद विशाखापट्टनम से एक्सपर्ट की टीम बुलाई गई थी। जिस पर टीम ने ड्रोन की मदद से पुल की खामियों की जांच कर मरम्मत पर जोर दिया था। इस पर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से एक करोड़ 13 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था।
विज्ञापन

बजट मिलने के बाद से टेंडर को लेकर कुछ समस्याएं आईं। जिसके चलते टेंडर नहीं हो सका था। हालांकि अब जाकर एएम कंस्ट्रक्शन कंपनी बरेली को काम मिल गया। इधर काम शुरू होने में हो रही देरी से पुल की सड़क की मुख्य सतह के गड्ढों से पटने की खबर को पांच जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर आनन-फानन में कार्यदायी संस्था के माध्यम से पुल के पास मरम्मत से संबंधित सामान जुटाना शुरू कर दिया है। इससे अब जल्द मरम्मत का काम शुरू होने की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल का काम शुरू कराया जा रहा है। पहले चरण में बेयरिंग व ज्वाइंटर बदले जाएंगे। इसके आलावा अन्य खामियों के लिए रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। - अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article