फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gomti will not come today

आज से नहीं आएगी गोमती

Thu, 10 Nov 2016 11:19 PM IST
औरैया
औरैया Updated Thu, 10 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Gomti will not come today
ट्रेन में घुसती एक बहन
शुक्रवार से छह दिसंबर तक लखनऊ आने जाने वाले यात्रियों को दिक्कत उठानी होगी। लखनऊ जाने वाले फफूंद से कानपुर तक अप ट्रेन से जा सकते हैं। इसके आगे की यात्रा बस से करनी होगी। 11 नवंबर से छह दिसंबर के बीच गोमती एक्सप्रेस व आगरा- लखनऊ इंटरसिटी बंद रहेगी। दोनों ट्रेनों में 11 नवंबर से छह दिसंबर तक सीटों का आरक्षण बंद हो गया है। लखनऊ तक जाने वाली अवध एक्सप्रेस में अभी भी आरक्षण हो रहा है। अभी तक रेलवे स्टेशन फफूंद पर इससे संबंधित कोई सूचना नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


आरक्षण केंद्र पर बुकिंग बाबू ने बताया कि 11 नवंबर से छह दिसंबर तक कानपुर एवं लखनऊ के बीच ब्लाक चलेगा। इसके चलते इन  तारीखों में 12179/12180 आगरा- लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व 12419/12420 गोमती एक्सप्रेस में आरक्षण नहीं होगा। हालांकि फफूंद होते हुए लखनऊ आवागमन करने वाली अवध एक्सप्रेस में आरक्षण बंद नहीं हुआ है।  न ही इस ट्रेन का रूट डायवर्ट दिख रहा है। इससे माना जा रहा है कि रात के समय की ट्रेन होने से यह चलती रहेगी। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक आरसी त्रिपाठी का कहना है कि अभी तक इस संबंध में कोई मैसेज नहीं आया है। शुक्रवार तक मैसेज आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed