{"_id":"6a30407d122fdc4879001b3b","slug":"gold-for-arjit-bronze-medals-for-mayank-and-vivek-auraiya-news-c-211-1-aur1008-146648-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: अर्जित को गोल्ड, मयंक व विवेक को कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: अर्जित को गोल्ड, मयंक व विवेक को कांस्य पदक
Mon, 15 Jun 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो-42-पदक जीतने वाले अर्जित राज, मयंक सिंह व विवेक चक्रवर्ती के साथ कोच इंद्रजीत सिंह। स्रोत:
दिबियापुर। लखनऊ के चौक स्टेडियम में 13-14 जून को आयोजित नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिबियापुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें अर्जित को गोल्ड मिला है। मयंक व विवेक ने कांस्य पदक जीता है।
इंद्र मार्शल अकादमी के अर्जित राज ने अंडर-63 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा चैंपियनशिप में दो अन्य खिलाड़ियों ने भी कांस्य पदक हासिल किए। पीबीआरपी अकादमी में कक्षा पांच के छात्र मयंक सिंह चौहान ने अंडर-43 किलोग्राम वर्ग में व असेनी निवासी विवेक चक्रवर्ती ने अंडर-54 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किए।
कोच इंद्रजीत सिंह ने बताया कि तीनों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। छोटे कस्बे से नेशनल स्तर पर तीन पदक आना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों की सफलता पर नगर में खुशी का माहौल है।(संवाद)