फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gold and silver market booms even before the festival

Auraiya News: त्योहार से पहले ही दमका सोना-चांदी का बाजार

Thu, 03 Oct 2024 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gold and silver market booms even before the festival
अछल्दा। पितृपक्ष में खरीदारी कम होने के बाद भी सोने और चांदी के दाम आसमान छू रहे हैं। पिछले 12 दिनों में सोना करीब 1200 से 1500 रुपये प्रतिग्राम तो चांदी के भाव 4000 लगभग रुपये प्रति किग्रा बढ़ गए। कारोबारियों का कहना है कि यही हाल रहा तो त्योहार पर और दाम बढ़ेंगे।
विज्ञापन

सोना-चांदी की बढ़ी कीमत का असर बाजार पर पड़ रहा है। अब ग्राहक खरीदारी करने की स्थिति में नहीं हैं। सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उछाल को देखकर खरीदारों के साथ सराफा कारोबारी भी हैरान हैं। कारोबारियों के अनुसार नवरात्र से बाजार शुरू हो जाता है, लेकिन जिस तरह से सोना-चांदी के दाम बढ़ रहे हैं, उससे लगता है कि यह नया रिकाॅर्ड बनाएगा। इसका असर दिवाली के बाजार पर भी पड़ सकता है। 21 सितंबर को सोना 75950 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 90010 रुपये प्रति किलोग्राम थी, लेकिन बुधवार को 12वें दिन सोना 77,050 प्रति 10 ग्राम और चांदी 94000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन





शेयर मार्केट में उतार चढ़ाव के कारण निवेशकों ने अपना पैसा सोने में लगाया, जिसके कारण दामों में उछाल आया है। उम्मीद है कि नवरात्र में स्थिति सुधरेगी।-अंशु सोनी, ज्वैलर्स मालिक
विज्ञापन
विज्ञापन


पितृपक्ष में बाजार नरम रहा, लेकिन नवरात्र में बाजार में रौनक की उम्मीद है। दीपावली पर बिक्री बढ़ने की संभावना है।-देवा यादव, सराफा कारोबारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed