फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Going kinship guards looted gun

रिश्तेदारी जा रहे गार्ड की बंदूक लूटी

Mon, 11 May 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 11 May 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन

सदर कोतवाली के खानपुर चौराहे के समीप बाइक सवार

विज्ञापन
बदमाशों ने एक अधेड़ की डबल बैरल बंदूक लूट ली। जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाश बंदूक लेकर फरार हो चुके थे। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अलीपुर निवासी सतीश पुत्र बद्रीप्रसाद नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में गनमैन है। रविवार की रात वह औरैया निवासी गुड्डू दीक्षित के घर आ रहा था। वह रोडवेज की बस से शहर के खानपुर चौराहे पर उतरा और यमुना रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के पास से जाने लगा।

इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसकी पिटाई कर बंदूक छीन ली। जब तक सतीश कुछ समझ पाता तब तक बदमाश फरार हो गए थे। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है।

पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गौरतलब हो कि इससे पहले बदमाशों ने हाइवे रोड ग्राम जनेतपुर और दिबियापुर रोड स्थित ग्राम चिचौली के समीप भी बंदूक लूटी थी। पुलिस अभी तक इन मामलों का सुराग नहीं लगा पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed