फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Go to booth , polio drop and drink

बूथ पर जाओ, पोलियो ड्राप पिलाओ

Sat, 12 Sep 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Sat, 12 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Go to booth , polio drop and drink

रविवार 13 सितंबर को पल्स पोलियो दिवस को लेकर शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति के तत्वावधान में जन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने बैनर, पोस्टर व नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

विज्ञापन



पुरानी कलेक्ट्रेट परिसर से पल्स पालियो जागरूक रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने झंडी दिखाकर किया। उन्होंने आमजन से नवजात से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को अधिकाधिक ड्राप पिलाकर सशक्त समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने की अपील की।
विज्ञापन


 
बैंड बाजों की धुन के बीच निकली रैली सुभाष चौराहा पर पहुंची। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनोद सागर ने रविवार 13 सितंबर को पल्स पोलियो दिवस के दिन शहर, कस्बों व ग्रामीण क्षेत्र के बूथों पर नवजात से पांच वर्ष के बच्चों को बूथ पर पहुंचाकर पोलियो की खुराक पिलवाने के अभियान में अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



जागरूक रैली में शामिल परिषदीय, निजी व श्री गोपाल इंटर कालेज के बच्चों ने बैंड बाजे की धुन के बीच लोगों को पोलियो अभियान के प्रति जागरूक किया। वहीं विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बैनर, पोस्टर, पट्टिकाओं पर लिखे स्लोगन के माध्यम से लोगों को पोलियो दिवस के दिन अपने बच्चों को खुराक पिलाने का संदेश दिया।

 
जागरूकता रैली सुभाष चौराहा से होती हुई संजय गेट चौराहा, इटावा रोड होते हुए जिला अस्पताल पहुंचकर संपन्न हुई। प्रभारी सीएमओ डा. विनोद कुमार सागर ने बताया कि इस चक्र के पोलियो अभियान में लक्षित सभी बच्चों को शतप्रतिशत पोलियो खुराक पिलाने का इंतजाम किया गया है।



रैली में डीटीओ डा. सूरी, डीएमओ डा. आजाद, डीसीएमओ डा. अशोक कटियार, डा. वेदप्रकाश गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह सहित समाज सेवी संस्था के डा. सर्वेश आर्य, ज्ञान सक्सेना, टीचर अरुण गुप्ता आदि ने प्रतिभाग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed