{"_id":"5a39dceb01e4376eda028cb3691b6110","slug":"giving-message-of-social-evils-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक कुरीतियों के प्रति दे रहे संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक कुरीतियों के प्रति दे रहे संदेश
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 03 Aug 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जादूगर के माध्यम से बच्चों को विज्ञान की बारीकियां जादूगर सम्राट बता रहे है। विज्ञान के चमत्कार और हाथ की कला देखने को बच्चों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
जादूगर सम्राट कहते हैं कि वह खेल के माध्यम से बच्चों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक भी करते है और सामाजिक जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। सरकार से अपेक्षाकृत मदद न मिलने से वह आहत हैं।
विज्ञापन
बुलंदशहर के जादूगर सम्राट वर्मा कहते हैं कि जादू एक कला है, जिसे विज्ञान और हाथ के हुनर से दिखाया जाता है। सामने वाले को इस कला का पता तक नहीं पाता है। बचपन से ही उन्हें जादू लुभाता रहा है। इसलिए उन्होंने इसे अपना पेशा बना लिया है। आज वह जादू को सामाजिक चेतना के माध्यम से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
जादू में वह कटा हुआ सिर, आदमी को जानवर बनाना, इच्छाधारी नागिन, लड़की को हवा में उड़ा देना, खाली स्टेज पर जादूगर का प्रगट होना, चलती टीवी से आदमी का बाहर निकल आना। आसमान से नोटों की बारिश, मोबाइल व घड़ी को जादू से बंद कर देना आदि दर्शकों का मनोरंजन करेंगी।
जादू में स्कूली बच्चों का विशेष ध्यान रखा गया है। स्कूली बच्चों को शुल्क में छूट भी दी जा रही है।