फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Girl's body found hanging, father accuses youth of harassing her

Auraiya News: फंदे से लटका मिला युवती का शव, पिता ने युवक पर परेशान करने का लगाया आरोप

Tue, 09 Dec 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 09 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Girl's body found hanging, father accuses youth of harassing her
एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव राजाराम नगरिया में देर रात करीब तीन बजे एक युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पिता ने गांव के युवक पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव राजाराम नगरिया निवासी छोटे सिंह और उसका परिवार खाने के बाद अपने कमरों में सोने चले गए थे। देर रात करीब तीन बजे पिता की नींद खुल गई। कमरे में जाकर देखा तो बेटी नेहा (21) रॉड में दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिली। बेटी को फंदे से लटका देख पिता की चीख निकल गई। अन्य परिजन भी शोर सुनकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

जानकारी पर थानाध्यक्ष जीतमल चौधरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवती को नीचे उतारकर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच और परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में पिता छोटे ने बताया कि बेटी नेहा नौ जून को घर से लापता हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खोजबीन के बाद उसका पता न चलने पर दस जून को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। करीब एक सप्ताह बाद युवती ने पिता को फोन पर बताया कि गांव निवासी आकाश और कैलाश नें नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी उसे रीवा ले गए। पुलिस रीवा से युवती को थाने ले गई। यहां युवती के बयान और जांच के बाद पुलिस ने आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

अब पिता ने गांव के एक युवक पर बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया है। सीओ बिधूना मनोज गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed