फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Girl exploited, refused to marry with condition of car in dowry

Auraiya News: युवती का शोषण, दहेज में कार की शर्त रख किया शादी से इन्कार

Mon, 24 Jun 2024 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Girl exploited, refused to marry with condition of car in dowry
अजीतमल। बड़ी बहन की ससुराल जाने के दौरान एक युवती पड़ोस में रहने वाले युवक के संपर्क में आई। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी रहे। परिवारों को पता चला तो शादी तय की गई। इसी बीच वर पक्ष ने कार की शर्त रख दी। मामले में युवती की मां की तहरीर पर युवक समेत उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देते बताया कि बड़ी बेटी की ससुराल अजीतमल क्षेत्र के एक गांव में है। जहां छोटी बेटी का अक्सर आना-जाना होता रहता था। इसी बीच बड़ी बेटी के गांव निवासी रितिक कुमार के साथ बेटी की दोस्ती हो गई। यह मामला जब संज्ञान में आया तो दोनों परिवारों ने आपसी बातचीत करते हुए दोनों की शादी करा देने का फैसला लिया।
विज्ञापन




रितिक उसके पिता विजय कुमार, मां पवन कुमारी, भाई ऋषभ भी विवाह के लिए तैयार हो गए। 31 मई को एक लाख रुपये चढ़ावा का देते हुए दोनों की शादी की रुकाई तय कर दी गई। आरोप है कि रितिक का परिवार अब चार पहिया गाड़ी की मांग करते हुए मांग पूरी न होने पर आठ जून को शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रितिक, उसके पिता विजय, मां पवन कुमारी, भाई ऋषभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सदर कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर दुष्कर्म की धारा समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




--------------------------

अपराध संक्षेप:::
नाबालिग को ले जाने का आरोप

अजीतमल। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की 17 वर्षीय पुत्री 18 जून को घर से अचानक कहीं चली गई। युवक ने क्षेत्र के बल्लापुर गांव निवासी प्रवेश पर बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने प्रवेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed