{"_id":"57ec12cf4f1c1b6809575001","slug":"gihar-settlement-bizarre-death-of-baby-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिहार बस्ती में विचित्र बुखार से बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिहार बस्ती में विचित्र बुखार से बच्ची की मौत
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बुखार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर तहसील क्षेत्र में दिबियापुर रोड पर स्थित गिहार बस्ती में विचित्र बुखार की चपेट में आने से बुधवार को छह साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। बुधवार की शाम लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को एंबुलेंस से सौ शय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बावजूद स्वास्थ्य महकमा अनजान बना हुआ है।
गिहार बस्ती में चार दिनों से विचित्र बुखार की चपेट में आई सनी की छह साल की पुत्री शिवानी ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। बस्ती के गौरव (15) पुत्र मुकेश, शेखर (11) पुत्र मुकेश, आरजू (13) पुत्री अर्जुन सिंह, अतुल (8) पुत्र अर्जुन सिंह, मोंटू (6) पुत्र राजपाल, शिवानी (12) पुत्री राजेश कुमार, अभिषेक (13) पुत्र सतीश, गोलू (22) पुत्र राजकुमार कई दिनों से विचित्र बुखार की चपेट में हैं। इनके परिजनों ने बताया कि लगातार दवाइयां देने के बाद भी इनकी हालत में सुधार नहीं हो रहा है।
बस्ती के बेचेलाल गिहार ने बताया कि बुधवार की देर शाम लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को एंबुलेंस से बीमारी की हालत में सौ शय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शहरी क्षेत्र में फैले विचित्र बुखार से दर्जनों लोग बीमार हैं, वहीं स्वास्थ्य खामोश है। इससे बस्ती के लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है।