{"_id":"5fe8cc5f8ebc3e3bb4242f5d","slug":"get-mnrega-work-by-sms-or-whats-app-auraiya-news-knp602509633","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमएस या व्हाट्सएप भेजकर मनरेगा में मिलेगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमएस या व्हाट्सएप भेजकर मनरेगा में मिलेगा काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। मनरेगा के तहत कार्यों के आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने अनूठी पहल की है। अब काम पाने के लिए न तो विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही किसी की जी हुजूरी करनी पड़ेगी। ग्राम्य विकास विभाग ने इसके लिए मोबाइल नंबर जारी किया है। जिस पर एसएमएस या व्हाट्स एप संदेश भेजकर कोई भी मनरेगा के तहत काम की मांग कर सकता है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
डीसी मनरेगा हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम्य विकास विभाग के राज्य मनरेगा सेल के अपर आयुक्त योगेश कुमार ने ग्रामीण लाभार्थियों को काम दिलाने के लिए पहल की है।
मनरेगा सेल ने इसके लिए दो मोबाइल नंबर 9454464999 और 9454465555 जारी किए हैं। साथ ही सभी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को भी निर्देशित किया गया है कि वह भी ब्लॉक स्तर पर दो नंबर आवंटित करें। पंचायत स्तर पर उन नंबरों को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित करें ताकि लोगों को मनरेगा के तहत काम पाने में सहूलियत हो। ग्रामीण लाभार्थियों को काम पाने के लिए इन नंबरों पर एसएमएस या व्हाट्स एप से संदेश भेजना होगा। इससे अब प्रधान, सचिव या सक्षम अधिकारी के सामने जी हुजूरी भी नहीं करनी पड़ेगी।