फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Get a unit of five kg ration

एक यूनिट पर मिलेगा पांच किलो राशन

Fri, 15 Jan 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 15 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Get a unit of five kg ration
कस्बे में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना की शुरुआत हुई। सहायल रोड पर स्थित राशन डीलर की दुकान पर नगर पंचायत के सभासदों ने पात्रों को राशन वितरण कर योजना की शुरुआत की। नगर पंचायत के वरिष्ठ सभासद सुभाष यादव ने पात्रों को राशन वितरण किया।
विज्ञापन


उन्होंने पात्रों को योजना के तहत मिलने वाले गेहूं एवं चावल का वितरण किया। राशन डीलर अश्वनी कुमार ने बताया कि योजना के तहत राणामगर, बाबा परमहंस नगर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, बाबू दयाराम नगर के पात्रों को उनके यहां दो रुपये प्रति किलो की दर पर गेहूं एवं तीन रुपये प्रति किलो की दर पर चावल मिलेगा। बताया कि एक यूनिट पर कुल 5 किलो राशन मिलेगा।
विज्ञापन


इसमें साढे़ तीन किलो गेहूं एवं डेढ़ किलो चावल शामिल होगा। सभासद अजय पोरवाल, सभासद प्रिंस यादव, जगतनारायण गुप्ता रमेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed