फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Gayle village two scorched crackers

गेल गांव में पटाखों से दो झुलसे

Wed, 12 Oct 2016 10:27 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Wed, 12 Oct 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
Gayle village two scorched crackers
भगवान रंगनाथ के सामने हुई आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
गेल गांव के विवेकानंद खेल मैदान में मंगलवार रात रावण पुतला दहन के बाद चल रही आतिशबाजी में दो लोग झुलस गए।
विज्ञापन


गेल गांव के विवेकानंद खेल मैदान में मंगलवार रात रावण पुतला फूंका गया। इसके बाद आतिशबाजी कार्यक्रम चल रहा था। यहां सैकड़ों की संख्या में लोग जमा थे। इस दौरान अचानक एक पटाखे ने भीड़ की ओर रुख कर लिया। इससे मैदान में भगदड़ मच गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते। तब तक एक महिला एवं एक गेल कर्मी के पैरों को पटाखे ने झुलसा दिया।

इसके बाद एंबुलेंस से महिला एवं गेल कर्मी को धन्वंतरि अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से गेल कर्मी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जबकि जयप्रकाश कुंज में रहने वाले गेल कर्मी मनोज प्रजापति की पत्नी रंजना को बर्न वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। इस संबंध में गेल महाप्रबंधक एमआर मेश्राम के अनुसार दोनों मामूली रूप से झुलसे हैं। दोनों को रात में ही घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन


हो सकता था बड़ा हादसा
जिस ओर आतिशबाजी का रूख था वह स्थान विवेकानंद खेल मैदान में बने मंच और भीड़ के बीच की जगह थी। यहां गेल के कार्यकारी निदेशक एवं कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठे थे। इसलिए बहुत ही कम लोग आगे खड़े थे। यदि आतिशबाजी भीड़ के बीच गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि गेल के कर्मचारी बताते हैं कि किसी भी स्थिति से निबटने के लिए मौके पर एंबुलेंस एवं फायरब्रिगेड खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed