{"_id":"60e1f5f28ebc3e22246ae045","slug":"gaurd-died-in-accident-auraiya-news-knp6382772195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी की चपेट में आए गार्ड की कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी की चपेट में आए गार्ड की कटकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। मालगाड़ी में आई खराबी पर न्यू अछल्दा स्टेशन पर मेमो देने जा रहा गार्ड अप रेलवे ट्रैक पर आई दूसरी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
रविवार सुबह आठ बजे के करीब न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन पर डीएफसी रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ी टूंडला से कानपुर जा रही थी। मालगाड़ी के ब्रेक में तकनीकी खराबी आ गई। जिस पर गार्ड ने ट्रेन चालक को सूचना देकर मालगाड़ी को न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रोक लिया। तकनीकी खराबी का मेमो देने के लिए वह अप रेलवे ट्रैक पार कर रहा था।
उसी समय दूसरी मालगाड़ी आ गई। इसकी चपेट में आकर गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से रेलवे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मामले की जानकारी अछल्दा पुलिस को दी। पुलिस ने आईडी कार्ड के आधार पर गार्ड की शिनाख्त प्रिंस रोशन निवासी गांव थाना बाबू टोला बिहार के रूप में की। शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई है।