{"_id":"58d173d14f1c1b870a1a1069","slug":"gas-cylinder-leaks-two-shops-ash","type":"story","status":"publish","title_hn":" गैस सिलेंडर लीक, दो दुकानें राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर लीक, दो दुकानें राख
औरैया
Updated Wed, 22 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर लगी भीड़ ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार तड़के फफूंद थानाक्षेत्र के ग्राम राजा का पुर्वा बस स्टैंड पर मिठाई की दुकान में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। आग से पड़ोस की दुकान भी जल गई। फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था।
मिठाई की दुकान केमालिक जनमेद सिंह यादव पुत्र वृंदावन निवासी राजा का पुर्वा ने बताया कि बस स्टैंड तिराहे पर दो दुकानें हैं। मिठाई की दुकान ब्रजेश व परचूनी की दुकान प्रदीप चलाते हैं। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे ब्रजेश ने आलू उबालने के लिए गैस के बर्नर में माचिस लगाई। सिलेंडर लीक होने से आग कमरे में फैल गई। आग से ब्रजेश झुलस गया।
ब्रजेश के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आग परचून की दुकान में फैल गई। घटना की जानकारी फफूंद थाना पुलिस व गेल के फायर कंट्रोल रूम को दी गई। ग्रामीणों के सहयोग से फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। तब तक दोनों दुकानों में रखा सामान जल गया। सुबह राजस्व विभाग के अधिकारी नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। दुकानों के मालिकों के अनुसार लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। परचून की दुकान में ही मोबाइल की दुकान भी थी।