{"_id":"578297ad4f1c1b976b7f9cb3","slug":"gas-connections-to-the-68-beneficiaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"68 लाभार्थियों को दिए गैस कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68 लाभार्थियों को दिए गैस कनेक्शन
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Mon, 11 Jul 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
लाभार्थी को गैस कनेक्शन देते सांसद अशोक दोहरे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ब्लाक क्षेत्र के 68 लाभार्थियों को इंडेन गैस की ओर से रसोई गैस कनेक्शन दिए गए।
रविवार को कस्बा स्थित द्रोपती गैस एजेंसी पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आए भाजपा सांसद अशोक दोहरे ने कहा कि केंद्र सरकार कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि गांव में सालों से महिलाएं चूल्हे पर खाना बना रही हैं। चूल्हे केे धुएं की चपेट में आकर यह कई बीमारियों की चपेट में आ रही हैं। इसका ध्यान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखा है। उन्होंने उज्ज्वला योजना के तहत सभी गरीबों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन देने का फैसला लिया है।
इस दौरान योजना के तहत क्षेत्र के 68 लाभार्थियों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। इस दौरान एजेंसी संचालक एस हरेंद्र, सुनील कुमार, सांसद प्रतिनिधि प्रेम गुप्ता, भूरे चौबे, अवधेश पेंटर, आशाराम राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।