फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Garib Rath Express stopped due to fault in brake shoe

Auraiya News: ब्रेक शू में खराबी आने से रोकी गरीब रथ एक्सप्रेस

Tue, 27 Jun 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 27 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Garib Rath Express stopped due to fault in brake shoe
औरैया। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर कानपुर से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन को सोमवार सुबह ब्रेक शू में खराबी आने पर अछल्दा स्टेशन पर रोका गया। रेलवे कर्मचारियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत कर खामी दूर की। इसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पांच बजकर आठ मिनट पर अछल्दा स्टेशन के अप लाइन से गुजर रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन 22409 को रोका गया। ट्रेन के पिछले हिस्से से आवाज आने पर गार्ड ने लोको पायलट को ट्रेन में खामी आने की बात बताई। इस पर लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने ट्रेन को लूप लाइन प्लेटफार्म नंबर चार पर रुकवा लिया। कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर ट्रेन की जांच की। जिसमें ट्रेन के एक डिब्बे के ब्रेक शू में जाम होने के कारण आवाज आने की बात सामने आई। कर्मचारियों ने कमी दूर कर ट्रेन को पांच बजकर 38 मिनट पर गंतव्य की ओर रवाना किया। इधर अचानक से ट्रेन रुक जाने पर यात्रियों में खलबली मची रही। कई यात्री ट्रेन के बाद झांकते हुए नजर आए। स्टेशन मास्टर ने बताया कि ब्रेक शू बाइंडिंग की वजह से ट्रेन 30 मिनट तक खड़ी रही। कमी को दूर कर ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed