{"_id":"5b293e9e4f1c1b614d8b732c","slug":"gapping-between-the-crack-of-an-overbridge-street-rising","type":"story","status":"publish","title_hn":" बढ़ती जा रही ओवरब्रिज सड़क की दरार के बीच की गैपिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती जा रही ओवरब्रिज सड़क की दरार के बीच की गैपिंग

Updated Tue, 19 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर से आठ किलोमीटर दूर स्थित मिहौली गांव के पास एनएच-19 के ओवरब्रिज में बढ़ी दरार से हादसा हो सकता है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी। एक माह बाद भी इस सड़क की मरम्मत न होने से यात्रियों की जान जोखिम में है।
राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर बने एनएच 19 के मिहौली गांव स्थित ओवरब्रिज पर पिछले एक माह बाद भी कोई काम शुरू नहीं किया गया है। एक माह पहले अमर उजाला ने इस सड़क पर हुई दरार की खबर को प्रथम पेज पर प्रकाशित किया था। जिसके बाद डीएम श्रीकांत मिश्रा ने एनएचएआई व ओएसई कंपनी के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर इसका निरीक्षण कर जल्द मरम्मत कराने के आदेश दिए थे। लेकिन विभाग के अधिकारियों ने कोई काम शुरू नहीं किया है। इससे ओवरब्रिज सड़क की दरार बढ़ रही है। एनएचएआई 19 से प्रतिदिन सैकड़ों सवारी गाड़ियां और भारी सामान वाहन फर्राटा भरते हैं।
बोले जिम्मेदार
पूर्व में खबर छपने के बाद मौके पर जाकर उक्त ओवरब्रिज की सड़क को नोटिफाई कर ओएसई कंपनी के अधिकारियों को मरम्मत कराने के आदेश भी दे दिए गए थे। उक्त दरार बहुत ज्यादा नहीं है। इससे कोई भी खतरा नहीं होगा। कंपनी के अधिकारी मरम्मत करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
पुरुषोत्तम लाल
- पीडी (एनएचएआई)
कोट
खबर के बाद मौके पर एनएचएआई व ओएसई कंपनी के अधिकारियों के साथ उक्त ओवरब्रिज सड़क का निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए थे। अगर अभी तक वहां काम शुरू नहीं हुआ है तो कंपनी के अधिकारियों को मंगलवार को तलब किया जाएगा।
श्रीकांत मिश्रा
डीएम