फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ganapati Deva Deva Deva Ray ...

देवा रे देवा गणपति देवा...

Sat, 19 Sep 2015 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Sat, 19 Sep 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Ganapati Deva Deva Deva Ray ...

आर्य नगर में गणेश महोत्सव के पहले दिन गणपति बप्पा का केक काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं। महोत्सव में गणपति बप्पा के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक थिरकते रहे। वहीं गजानन की आरती में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।

विज्ञापन


 
गणेश महोत्सव शुरू होने से जनपद में देवों के प्रथम देव गणपति बप्पा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। आवास विकास में आयोजित महोत्सव में पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष पाठक ने केक काटकर गणेश जी का जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन



महोत्सव में जैसे ही गणपति बप्पा के गीत- देवा रे देवा गणपति देवा, सारी रात जगरथा के लिए गीत गणपति बप्पा मोरया, ओ रे गणपति बप्पा, जय गणेश जय गणेश देवा, माता जाकी पार्वती पिता महादेवा, ए गणेश के बप्पा, हमसे भाग बढ़ाए न, आओ जरा झूम ले गणपति बप्पा... शुरू हुए। वैसे ही श्रद्धालु थिरकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
वहीं दूसरे दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भगवान गजानन के कार्यक्रम को भव्य मनाने के लिए भक्त रातभर गणपति बप्पा के भजनों में थिरकते रहे।


कार्यक्रम आयोजन समिति के सदस्य प्रेमशंकर अवस्थी, राजू त्रिवेदी, सतीश पाठक, अवनीश अवस्थी ने बताया कि गणेश महोत्सव को भव्यता से मनाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भजन संध्या के दौरान आशू मिश्रा, आशीष शुक्ला, अंबुज मिश्रा, रामजी समेत कमेटी के लोग मौजूद रहे।

 
रासलीला का हुआ मंचन - औरैया। सर्राफा बाजार में शुरू हुए गणेश महोत्सव में दूरदराज से आए कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया। महोत्सव में विभिन्न प्रकार की झांकियां भी सजाई गईं। झांकियां देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ भी मौजूद रही।


 
:
ब्रहमनगर में भी हुआ महोत्सव का श्री गणेश - औरैया। बर्फ फैक्ट्री के पास इस वर्ष गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान गणपति बप्पा विराजमान हो गए। मोहल्लेवासियों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed