फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Galla Mandi was filled with mud after a day's rain

Auraiya News: एक दिन की बारिश में कीचड़ से भर गई गल्ला मंडी

Tue, 28 Oct 2025 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 28 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Galla Mandi was filled with mud after a day's rain
फोटो-28एयूआरपी12- गल्ला मंडी में बारिश से भीगीं धान की बोरियां। संवाद
औरैया। नवीन गल्ला मंडी को एक दिन की बारिश ने ही कीचड़ से सना दिया। मंगलवार को छुट्टी होने के कारण भले ही किसान गल्ला मंडी नहीं आए, पर अभी तक यहां पहुंची धान का उठान होता रहा। बारिश के चलते मंडी में हर जगह कीचड़ भरा दिखा। इससे धान की लोडिंग करा रहे पल्लेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर, बारिश के चलते धान की कटाई रुकने से धान के दाम में फेरबदल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन




नवीन गल्ला मंडी में किसान अपनी फसल का सौदा करने के लिए आते हैं। यहां व्यापारियों को दुकानें आवंटित की गई हैं जो किसानों से फसल खरीदते हैं। मंडी में शेड की कमी हमेशा से महसूस की जाती रही है। शेड के अभाव में फसल खराब होने की आशंका बनी रहती है। फसलें यहां रखीं होने के कारण यहां आवारा जानवर भी घूमते रहते हैं। सोमवार को सुबह से रात तक हल्की बारिश हुई, तो मंडी का पूरी रूप ही बदल गया। मंडी में जगह-जगह कीचड़ भरा दिखा। उसी कीचड़ में खड़े होकर पल्लेदार धान की लोडिंग करते दिखे। जगह-जगह धान की गीली बोरियां देखने को मिलीं। इसके अलावा खुले पड़े धान को आवारा जानवर खाते दिखे। कुल मिलाकर एक दिन की बारिश ने कम से कम इतना तो बता दिया कि मंडी में अभी व्यवस्थाएं और दुरुस्त करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


--------------
रखी जा रही नजर

जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि बारिश से फसल को कितना नुकसान हुआ है। किसानों को जागरूक करने के साथ ही मौसम का फसलों पर हो रहे असर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फाेटो-28एयूआरपी15- सत्यम गर्ग। संवाद


दाम पर पड़ सकता है असर

गल्ला मंडी में मौजूद व्यापारी सत्यम गर्ग ने बताया कि अभी तक धान की लगभग 20-30 प्रतिशत की कटाई हुई है। बारिश के कारण कम से कम दस दिन तक इसकी कटाई नहीं होगी। इसका असर धान के दाम पर भी पड़ सकता है। फसल खराब हुई तो दाम गिर भी सकते हैं।

फोटो-28एयूआरपी12- गल्ला मंडी में बारिश से भीगीं धान की बोरियां। संवाद

फोटो-28एयूआरपी12- गल्ला मंडी में बारिश से भीगीं धान की बोरियां। संवाद

फोटो-28एयूआरपी12- गल्ला मंडी में बारिश से भीगीं धान की बोरियां। संवाद

फोटो-28एयूआरपी12- गल्ला मंडी में बारिश से भीगीं धान की बोरियां। संवाद

फोटो-28एयूआरपी12- गल्ला मंडी में बारिश से भीगीं धान की बोरियां। संवाद

फोटो-28एयूआरपी12- गल्ला मंडी में बारिश से भीगीं धान की बोरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed